{"_id":"698028093405d42b2d0e2660","slug":"budget-2026-1-million-cancer-patients-in-up-will-receive-lifesaving-medicine-cheaper-medicines-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: यूपी में 10 लाख कैंसर मरीजों को मिलेगी संजीवनी, दवाएं होंगी सस्ती; हर साल बढ़ रहे 2.5 लाख मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: यूपी में 10 लाख कैंसर मरीजों को मिलेगी संजीवनी, दवाएं होंगी सस्ती; हर साल बढ़ रहे 2.5 लाख मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
Budget 2026: यूपी में 10 लाख कैंसर मरीजों को संजीवनी मिलेगी। आम बजट में विभिन्न प्रावधानों से दवाएं सस्ती होंगी। दवाओं में हर माह 20 हजार रुपये तक की बचत होगी। प्रदेश में हर साल 2.5 लाख कैंसर मरीज बढ़ रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
डॉक्टर और कैंसर मरीज बातचीत करते। (Demo)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय बजट में किए गए विभिन्न प्रावधान से यूपी के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में पंजीकृत करीब 10 लाख कैंसर मरीजों को हर माह दवाओं की खरीद में 15 से 20 हजार रुपये का बचत होगी। प्रदेश में हर साल कैंसर के 2.5 लाख मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, सात दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होने का लाभ भी करीब 15 हजार मरीजों को मिलेगा।
Trending Videos
जिला अस्पतालों में ट्रामा सेंटर की स्थापना होने से दुर्घटना के एक घंटे के अंदर यानी गोल्डन ऑवर में मरीजों को उपचार मिल सकेगा। अभी तक प्रदेश में हाईवे के किनारे 11 ट्रामा सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों व मेडिकल कॉलेजों में ट्रामा सेंटर की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी होगी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना होने से इस क्षेत्र के लोगों को दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी होगी। वर्तमान में गोरखपुर और रायबरेली में एम्स है। आम बजट में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल रीजनल सेंटर में एक यूपी को मिलने की उम्मीद है।प्रदेश में पैरामेडिकल कोर्स अब चिकित्सा संस्थानों में चलाए जा रहे हैं। झांसी में एक संस्थान भी है। केंद्र के नवीनतम प्रस्तावों से अन्य मेडिकल कॉलेजों में आप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थिसिया, ओटी टेक्नोलॉजी, अप्लाइड साइकोलोजी सहित अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू की जा सकेगी।
