{"_id":"6a50d02f793b724ca20a7afc","slug":"bbau-admissions-will-start-from-14-july-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1821583-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : स्नातक में प्रवेश के लिए 14 से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : स्नातक में प्रवेश के लिए 14 से करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होने हैं दाखिले, सीयूईटी-यूजी मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश, समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यूजी प्रवेश विवरणिका जारी कर दी। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। सभी प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के 27 स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 1528 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें लखनऊ परिसर के 20 पाठ्यक्रमों में 958 और अमेठी सेटेलाइट परिसर के सात पाठ्यक्रमों में 570 सीटें शामिल हैं। बीए (ऑनर्स) पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), बीएससी और बीटेक समेत विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। आवेदन शुल्क और पंजीकरण संबंधी विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। विवि प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रवेश संबंधी अपडेट देखते रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करें।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि विवि को नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है और एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय श्रेणी में 37वां स्थान प्राप्त हुआ है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी तैयार करना है।