{"_id":"6a50dbdb9f2eb25a500c4444","slug":"mou-between-lucknow-university-and-lumbini-university-nepal-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1821638-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेपाल की लुंबिनी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से लविवि ने किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेपाल की लुंबिनी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से लविवि ने किया करार
विज्ञापन
लखनऊ विवि के साथ नेपाल के लुंबिनी विश्वविद्यालय ने किया एमओयू। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए नेपाल की लुंबिनी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एलटीयू) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत दोनों विवि छात्र-शिक्षक विनिमय, संयुक्त शोध परियोजनाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा (टीवीईटी) और अकादमिक संसाधनों के साझा उपयोग पर मिलकर काम करेंगे।
एमओयू पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी और लुंबिनी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बिनोद प्रसाद धकाल ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह समझौता भारत-नेपाल के बीच उच्च शिक्षा और शोध सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
समझौते के तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक एक-दूसरे के परिसर में अध्ययन, अध्यापन और शोध कार्य कर सकेंगे। समसामयिक विषयों पर संयुक्त शोध और शोधपत्रों का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही उद्योग-अकादमिक सहयोग, इंटर्नशिप, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर रहेगा। दोनों विश्वविद्यालय पुस्तकालय, अनुसंधान विशेषज्ञता और अन्य शैक्षणिक संसाधन साझा करेंगे। संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, सम्मेलनों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
यह एमओयू शुरुआती तौर पर पांच वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा। इसके क्रियान्वयन और निगरानी की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेल और एलटीयू के सेंटर फॉर रिसर्च, एक्सटर्नल रिलेशंस एंड नॉलेज डिसेमिनेशन को सौंपी गई है। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर नवाचार, तकनीकी विकास और अनुसंधान के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।