फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop in lucknow university for zoology teachers

Lucknow News: प्राणिविज्ञान के शिक्षकों को प्रयोगशाला तकनीकों में दक्ष होना जरूरी

Fri, 10 Jul 2026 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
workshop in lucknow university for zoology teachers
लखनऊ विवि में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्राणि विज्ञान के शिक्षक। अमर उजाला
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग की ओर से अध्यापकों के लिए आयोजित दो दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालयों के शिक्षकों के प्रयोगशाला कौशल को सशक्त बनाना और अनुसंधानोन्मुख अध्यापन को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन


कार्यशाला का उद्घाटन विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. शीला मिश्रा ने किया। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. अमिता कनौजिया ने कहा कि प्राणि विज्ञान का प्रभावी अध्यापन केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोगशाला तकनीकों में दक्षता भी उतनी ही आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विश्लेषणात्मक सोच और शोध क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आवश्यक प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनका तकनीकी आत्मविश्वास बढ़ाना और शैक्षणिक संवाद को मजबूत करना है। कार्यशाला में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, गोरखपुर समेत विभिन्न जनपदों के महाविद्यालयों के प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed