सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blazing sun tests fans; Gill and Kishan's innings raise the heat.

Lucknow News: तेज धूप ने ली फैंस की परीक्षा, गिल और किशन की पारी ने बढ़ाया पारा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Blazing sun tests fans; Gill and Kishan's innings raise the heat.
गर्मी के बीच मैच देखने पहुंचे दर्शक और खाली स्टैंड।
विज्ञापन
मनीषा गोस्वामी

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भीषण गर्मी और तेज धूप ने फैंस की जमकर परीक्षा ली। इससे आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं।
स्टेडियम में दर्शकों की संख्या भले ही कम थी, लेकिन उनका उत्साह देखने लायक था। कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी और ईशान किशन के धमाकेदार शतक ने फैंस को इस चिलचिलाती धूप में भी स्टैंड्स में टिके रहने पर मजबूर कर दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर गमछा लपेटे और तिरंगा ओढ़े नजर आए, हालांकि भारत की पारी खत्म होते ही कई प्रशंसक लौटने लगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों का दिखा अतरंगा अंदाज
इस मुकाबले में प्रशंसकों का अतरंगा अंदाज भी आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली से आए शांतिप्रिय गोयल अपनी कार और दाढ़ी को तिरंगे के रंग में रंगकर पहुंचे थे, वहीं राजवंश ठाकुर ने अपने चेहरे और मूंछों पर तिरंगा बना रखा था। चंडीगढ़ से आए धोनी के मशहूर प्रशंसक रामबाबू भी इसी खास अंदाज में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते दिखे।
विज्ञापन

दर्शकों से अधिक खाली कुर्सियों का शोर
तपिश के कारण 50,000 की क्षमता वाले स्टेडियम में महज 15,000 दर्शक ही पहुंचे। इससे पहले धर्मशाला में हुए पहले मैच में भी 23,000 की क्षमता के मुकाबले सिर्फ 5,000 प्रशंसक पहुंचे थे।
यातायात में नहीं हुई असुविधा
स्टेडियम में भीड़ कम होने का एक सकारात्मक पहलू यह रहा कि आसपास के रास्तों पर यातायात सुचारू रहा और मुस्तैद पुलिस के चलते वाहनों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed