{"_id":"69a79ed31235987b4d081b67","slug":"businessman-was-duped-of-5-lakh-in-name-of-getting-loan-of-5-crore-in-lucknow-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से पांच लाख ठगे, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से पांच लाख ठगे, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से आरोपी ने पांच लाख ठग लिए। इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने शैलेंद्र कुमार सिंह से पांच लाख रुपये ठग लिए। वह गोमती नगर क्षेत्र के अवध अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। उन्होंने दो मार्च को गोमती नगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
Trending Videos
शैलेंद्र ने बताया कि आरोपी आलोक दीवान से उनका पहले से परिचय था। एक मार्च को आरोपी ने उनको उनकी कंपनी के नाम पर कम ब्याज दर पर पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने की बात कही। लोन दिलाने के नाम पर एक प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर उन्होंने कंपनी के खाते से आरोपी के बताए गए बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने उनको व्हाट्सएप पर लोन संबंधित कुछ दस्तावेज भी भेजे। इसके बाद वह गायब हो गया। जब उन्होंने आलोक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
छानबीन करने पर शैलेंद्र को पता चला कि आलोक ने उनके साथ ठगी की है। आरोपी आलोक के साथ ठगी में उसके दो अन्य साथी केपी सिंह और कुणाल भी शामिल थे। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज करके पीड़ित से बैंक खाते की डिटेल मांगी गई है। सर्विलांस की मदद से आरोपी आलोक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
