{"_id":"69a7e5d33059675c9000b3e7","slug":"video-lkhanauu-ma-masajatha-kamata-ka-vavatha-ma-marapata-va-patharava-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मस्जिद कमेटी के विवाद में मारपीट व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गुडंबा क्षेत्र के अमन सिटी स्थित मस्जिद के कमेटी को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कॉलोनी के एक युवक ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर से गाली गलौज की। बचाव में घर में घुसे तो आरोपियों ने घर पर पथराव व तोड़फोड़ की। पीड़ित ने गुडंबा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमन सिटी निवासी मोहम्मद ताहिर ने बताया कि वह कॉलोनी की मस्जिद के अध्यक्ष हैं। पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र कमेटी के मुद्दे को लेकर विवाद करते रहते हैं। मंगलवार देर शाम युवक ने 20-25 लोगों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह पड़ोसी रईस अहमद के घर घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी और पथराव किया गया। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मस्जिद कमेटी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।