सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man body found on canal side in Ambedkar Nagar links to Surendra Manjhi murder case

AmbedkarNagar: नहर किनारे मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट के निशान मिले; सुरेंद्र मांझी हत्याकांड से जुड़े तार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 04 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में नहर किनारे युवक की लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसे सुरेंद्र मांझी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

young man body found on canal side in Ambedkar Nagar links to Surendra Manjhi murder case
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार को नहर किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos


घटना टांडा क्षेत्र के इस्माइलपुर बेलदहा के पुरवा अकूतपुर नहर के पास की है। यहां पूरा चौबे एकडल्ला निवासी अरविंद प्रजापति (35) का शव मिला है। इसे एक दिन पहले हुई सुरेंद्र माझी की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सुरेंद्र को आखिरी कॉल अरविंद ने ही की थी। उसे पेड़ काटने की बात कहकर बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश में एसओजी और पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है। 

सूत्रों की मानें तो मंगलवार की रात पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया था। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed