सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband accused of leaving his wife and marrying another woman

Ambedkar Nagar News: पत्नी को छोड़ दूसरी महिला से शादी करने का पति पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of leaving his wife and marrying another woman
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर के हिसामुद्दीनपुर (पिपरा) निवासी सावित्री देवी ( 55) ने अपने पति मिठाई लाल (60) पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos

सावित्री देवी के मुताबिक 30 वर्ष पूर्व उनका विवाह अलीगंज के आसोपुर निवासी मिठाई लाल के साथ हुआ था। इन दोनों की दो संतान बेटा सतीश और बेटी सुमन हुई। इस बीच उनके पति ने उनका व उनके बच्चों का परित्यक्त कर दिया था। इससे पूर्व ही उनके पति ने टांडा के इस्माइलपुर वेलदहा निवासी जगकुमारी से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद सावित्री देवी ने कोर्ट में भरण-पोषण का वाद दायर किया था। आरोप यह है कि मिठाई लाल ने अपनी समस्त कृषि भूमि अपने भाइयों गनमन, चिनगीलाल और जियालाल के नाम 28 अगस्त 2008 को बैनामा कर दिया था। 24 अक्तूबर 2025 को इसकी टांडा कोतवाली के साथ ही 27 अक्तूबर को एसपी से भी ऑनलाइन शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed