{"_id":"69a5d720b7eec28225092ab8","slug":"crowds-gathered-in-the-opd-patients-were-upset-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-151805-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओपीडी में उमड़ी भीड़, मरीज हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड रही, कारण रहा कि ओपीडी हाफ डे रही। अस्पताल के गेट खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
परचा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक हर जगह मरीजों की कतारें लगी रहीं। घंटों के इंतजार ने मरीजों की राह कठिन बना दी। इस दौरान लोगों को परचा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक काफी परेशानी उठानी पड़ी, भीड़ को बढ़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को कतार से डॉक्टर को दिखाने के कहा। इस दौरान ओपीडी में इलाज के लिए 643 लोग आए थे, जिसमें से अधिकांश सर्दी जुकाम से परेशान थे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीपी वर्मा ने बताया कि मौसम में लोग सर्दी जुकाम से परेशान हैं, वहीं बुजुर्गाें में सांस के रोगी अस्पताल आ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बुखार से हैं परेशान
श्रवण क्षेत्र के बसमड गांव के रहने वाले मोहम्मद खलील ने बताया कि चार दिनों से उन्हें बुखार आ रहा है। इससे उनका पूरी शरीर टूट रहा है। सुबह अस्पताल आने के बाद परचा बनवाने में काफी समय लग गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फूल रही है सांस
सम्मनपुर के मछली गांव के रहने वाले आशाराम अपने बेटे के साथ दवा लेने अस्पताल आए थे। बताया कि उन्हें सांस फूलने की समस्या है। अस्पताल में भीड़ रही लेकिन दवाएं पूरी मिल गईं।
-- --
मरीजों की रही अधिक संख्या
सोमवार को अस्पताल में भीड़ बढ़ जाती है। इसके बाद ओपीडी भी हाफ डे रही। इसलिए अस्पताल में रोगियों की संख्या अधिक रही। हालांकि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को उपचार के साथ ही दवाएं भी दी गईं
डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
Trending Videos