{"_id":"69a5d795cd14a52cc90cabd4","slug":"holi-shopping-kept-the-markets-buzzing-till-late-night-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151795-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: होली की खरीदारी से देर रात तक गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: होली की खरीदारी से देर रात तक गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रंगों के त्योहार होली उत्सव का आगाज हो चुका है। चारों ओर होली के अलग-अलग रंग दिखाई पड़ते हैं। घरों में महिलाएं जहां पकवान बनाने में व्यस्त हैं तो बाजार में पिचकारी और रंगों की खरीदारी चरम पर रही है। वहीं खरीदारी से बाजार देर रात तक गुलजार रहे।
होली पर बच्चों के लिए अनेकों प्रकार की पिचकारी और मास्क बाजार में मौजूद है। होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाई और कचरी पापड़ सहित अन्य सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचे। देर रात तक बाजार गुलजार रहे, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। वहीं बाजारों में देर रात तक होली की खरीदारी से गुलजार रहे। इस बार होली पर बाजारों में स्वदेशी सामान की मांग ज्यादा है। बच्चों के लिए स्वदेशी पिचकारी अनेकों प्रकार के साइज, रंग और डिजाइन में मौजूद हैं। सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक पिचकारियों की है। होली पर रंग खेलने के लिए बच्चे सबसे ज्यादा इन्हीं की मांग करते हैं।
इनसेट-
फोटो-19
खूब भा रहे कार्टून वाले मास्क
बाजारों में इलेक्ट्रिक पिचकारी के साथ अनेकों प्रकार के मास्क भी मौजूद हैं। शहजादपुर दुकानदार शनि ने बताया कि इस बार 20 से 300 रुपये की कीमत के मास्क उपलब्ध हैं। कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार महंगाई का तड़का लगा है।
इनसेट-
रंगों और पिचकारियों पर भी महंगाई का रंग
होली के लिए बाजार में हर्बल, प्राकृतिक और केमिकल युक्त रंग बिक रहा है। विभिन्न प्रकार के रंग दस से पचास रुपये दस ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। दुकानदार शिवम साहू ने बताया कि इस बार हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग ज्यादा है। इसके साथ ही कई प्रकार की खुशबू वाले अबीर और गुलाल की मांग बनी हुई है। हर्बल रंगों के साथ-साथ केमिकल युक्त रंग भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि हर्बल रंग कुछ महंगा है और केमिकल वाला रंग सस्ता है।
इनसेट-
फोटो-20
होली के साथ रमजान की खरीदारी
होली की खरीदारी के साथ ही रमजान के लिए भी बाजारों में रौनक रही। एक ओर जहां हिंदू त्योहार के लिए सामान खरीद रहे थे, वहीं दूसरी ओर रमजान की तैयारियों के लिए भी महिलाएं दुकानों पर पहुंचीं। इससे बाजारों में खरीदारों का तांता लगा रहा। यह दोनों त्योहारों के लिए एक साथ खरीदारी का नजारा था।
Trending Videos