सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   caa nrc protest mid night Ruckus in Lucknow

सीएए: लखनऊ के घंटाघर में आधी रात हंगामा, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
caa nrc protest mid night Ruckus in Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ स्थित घंटाघर में मंगलवार को आधी रात हंगामा हुआ। सपा के पूर्व राज्यमंत्री को ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर से हिरासत में ले लिया।
Trending Videos


वहीं, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धरनस्थल पर मौजूद लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा। कुछ पुरुषों को पुलिस ने मौके से भगा दिया। आरोप है कि पुलिस ने एक युवक के साथ उसकी मासूम बच्ची को भी उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने 5 साल की मासूम को आगे जाकर फेंक दिया। एडीसीपी के साथ घंटाघर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं।

वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया गया कि थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा बिना किसी अनुमती के घंटाघर पर चलाए जा रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गस्त की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि धरना-स्थल के आस-पास काफी संख्या में पुरुष जमा हो गए हैं। इन लोगों ने आड़ी तिरछी गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे जाम लग रहा था। 

पुलिस मौके पर पहुंची और उन लोगों से पूछताछ की। जिनका नेतृत्व मो. यामीन निवासी खदरा थाना हसनगंज कर रहे थे। जो थाना ठाकुरगंज से   नामजद वांछित अभियुक्त था। 

पुलिस ने यामीन और अन्य चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी बच्ची को पुलिस ने नहीं उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed