फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car driver scuffles with traffic policeman, arrested

Lucknow News: कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही से की हाथापाई, गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Car driver scuffles with traffic policeman, arrested
आरोपी कार चालक इमरान।
तेलीबाग। पीजीआई के उतरेटिया में शहीद पथ के नीचे शनिवार सुबह कार चालक ने यातायात सिपाही से हाथापाई की। सिपाही ने चालक को रुपये लेकर सवारी भरने से मना किया था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार, रायबरेली निवासी कार चालक इमरान ने यातायात सिपाही अजय पटेल से अभद्रता की। सिपाही के मना करने पर इमरान भड़क गया। उसने सिपाही पर वसूली का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सिपाही ने वीडियो बनाने से रोका तो इमरान ने हाथापाई की। धक्का-मुक्की में सिपाही की नाम पट्टिका टूट गई। मौके पर पहुंचे यातायात उपनिरीक्षक विकास कुमार से भी इमरान ने अभद्रता की। यातायात पुलिस ने आरोपी इमरान की कार सीज कर दी। बाद में चालक को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed