Lucknow: गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के साथ शुरू हो जाएगा सिन्धी समाज का उत्सव, अपनी संस्कृति से कराएगा रूबरू
राजधानी में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के साथ ही सिन्धी समाज का उत्सव शुरू हो जाएगा। यह युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू कराएगा। आगे पढ़ें अपडेट...
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के बाद आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ते हुए सिन्धी समाज का उत्सव शुरू हो जाएगा। इस साल भी मुंबई से सिन्धी गायक निखिल भगत प्रस्तुति देने आएंगे। कार्यक्रम हजरतगंज का रिचरिच लॉन में होगा। इस मौके पर निखिल की संगीतमय प्रस्तुति के साथ सिन्धी वेश-भूषा, सिन्धी स्वादिष्ट व्यंजनों और ढोल नगाड़ों संग, अलवर राजस्थान की शहनाई, सिन्धी नृत्य, सिन्धी डांडिया, भांगड़ा से परिसर गुलजार रहेगा।
शनिवार को सिन्धी भाषा संस्कृति उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि दोपहर 01.11 बजे झंडा फहराया जाएगा। इसके साथ ही आकाश में गुब्बारे छोड़कर उत्सव शुरू हो जाएगा। इस मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कुछ सामाजिक संस्थाओं के अच्छे कार्य करने वाले लोग भी सम्मानित होंगे।
जोरों पर चल रही तैयारियां
चेट्टी चंद मेला कमेटी/हरिओम मंदिर व उतर प्रदेश सिन्धी अकादमी के संयोजन में संयुक्त रूप से तैयारियां चल रही हैं। मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, संरक्षक अशोक चांदवानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 26 जनवरी को होने वाले आयोजन सिन्धी भाषा व संस्कृति उत्सव से युवा पीढ़ी को अपने खान-पान, सिन्धी पहनावे व अपनी भाषा से रू-ब-रू कराएगा।
