फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charbagh station

Lucknow News: वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस के लिए अब नहीं होगी परेशानी

Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
charbagh station

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर कोचिंग काॅम्प्लेक्स तैयार, चल रही फिनिशिंग

लखनऊ। वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस के लिए होने वाली परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। इसकी फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। कोचिंग काॅम्प्लेक्स में एक से अधिक वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस एक साथ आसानी से हो सकेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लखनऊ से आनंदविहार, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या आदि जगहों के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होता है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए तथा गोमतीनगर से पटना, सहारनपुर आदि जगहों के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाती हैं। लखनऊ में वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस के लिए कोचिंग काॅम्प्लेक्स की डिमांड थी। लिहाजा चारबाग स्टेशन पर पुराने मालगोदाम की जगह कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनाया गया। यह बनकर तैयार हो गया है। फिनिशिंग चल रही है। इसके तैयार हो जाने से वंदे भारत ट्रेनों को पर्याप्त मेंटीनेंस आसानी से मिल सकेगी। इससे यात्रियों का सफर बेहतर व सुरक्षित होगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार है। वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस के लिए खासी आसानी हो जाएगी। जल्द ही इसका उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


फर्स्ट एंट्री पर शुरू होगा निर्माण
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य चल रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए तेजी से निर्माण कार्य पूरे कर रहा है। स्टेशन की सेकेंड एंट्री की भव्य इमारत बनकर तैयार हो गई है। वहीं स्टेशन पर काॅन्कोर्स बनाने के लिए पिलर्स भी लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर चार-पांच, एक व दो-तीन पर भी निर्माण चल रहा है। पुराने शेड हटाए जा रहे हैं। अब आरएलडीए जल्द ही फर्स्ट एंट्री पर निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। अगले महीने से पार्किंग की जगह पर पिलर्स लगाने का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed