UP Big News: शिक्षकों-कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा, सीएम बोले- विदेशी ताकतें रच रहीं षड्यंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी ताकतें देश की प्रगति से चिढ़ कर अव्यवस्था फैलाने का षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने शिक्षकों से युवाओं को अफवाहों से बचाने की अपील की है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार ने रविवार को शिक्षकों-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब प्रदेश के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलेगी। वहीं, आगरा में आयोजन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की प्रगति से चिढ़ने वाली विदेशी ताकतें अत्याधुनिक तकनीक और विदेशी फंड का दुरुपयोग कर समाज में अफवाहें फैलाकर विद्वेष व अव्यवस्था फैलाने का षड्यंत्र रच रहीं हैं। वहीं, पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रियान्वयन को लेकर उत्तर प्रदेश की सराहना की और कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है। वहीं, आजमगढ़ में एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर पोखर में कूद गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा, बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कासगंज से उझानी, बदायूं होते हुए लखनऊ जाएगी। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें
CM योगी की बड़ी घोषणा: अब उच्च शिक्षा के शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दोहरा तोहफा दिया। एक तरफ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ किया। वहीं इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग ने पीएनबी के साथ एमओयू भी किया। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
UP: 'विदेशी ताकतें रच रहीं षड्यंत्र', CM योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से युवा को बचाएं; शिक्षकों से अपील
दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा के डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के समारोह में शिक्षकों से कहा कि भारत की प्रगति से चिढ़ने वाली विदेशी ताकतें अत्याधुनिक तकनीक और विदेशी फंड का दुरुपयोग कर समाज में अफवाहें फैलाकर विद्वेष व अव्यवस्था फैलाने का षड्यंत्र रच रहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ, बोले- ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत यूपी में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यूपी में जनशक्ति का अद्भुत संकल्प देखने को मिला। वहां (उत्तर प्रदेश) एक ही दिन में 12 जुलाई को 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते मेरे लिए ये विशेष गर्व की बात है। पढ़ें पूरी खबर
आजमगढ़ में दर्दनाक घटना: तीन बच्चों को साड़ी से बांध पोखरी में कूदी महिला, दो की मौत; बेटी ने बचाई अपनी जान
आजमगढ़ जिले में एक महिला दवा लेने की बात कहकर तीन बच्चों को साथ ले गई और उन्हें साड़ी से बांधकर पोखरी में कूद गई। हादसे में उसके डेढ़ और तीन वर्षीय बेटों की डूबने से मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटी बंधन तोड़कर बच निकली। महिला का इलाज जारी है। पुलिस पारिवारिक कलह समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
Budaun News: कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का शुभारंभ, उझानी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कासगंज से उझानी, बदायूं होते हुए लखनऊ जाएगी। 11 साल बाद इसका संचालन दोबारा शुरू हुआ है। इससे बदायूं से लखनऊ तक की यात्रा आसान होगी। पढ़ें पूरी खबर