सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   class 6 student died on spot after coming in contact with HT line in Lucknow

UP News: नहाने के लिए छत पर चढ़ा था छठवीं का छात्र, गरजते हुए आई मौत; मासूम की लाश उठाकर कांप उठे घरवाले

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में नहाने के लिए छठवीं का छात्र छत पर चढ़ा था। इसी समय तेज आवाज में गरजते हुए उसकी मौत आई। पलभर में ही उसकी सांसें थम गईं। मासूम की लाश उठाकर घरवाले कांप उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

class 6 student died on spot after coming in contact with HT line in Lucknow
बिजली के तार। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर कक्षा 6 के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

Trending Videos


घटना बिजनौर थाना क्षेत्र अयोध्यापुरी फेस -3 की है। यहां रहने वाले रविंद्र कुमार अपनी पत्नी शशि और तीन बेटे सानू (18), रितेश (16), सौरभ (15) और एक बेटी शालिनी (20) के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा बेटा सौरभ पास के ही गौतम बुद्ध स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रविंद्र प्रयागराज में संगम स्नान करने गए थे, जबकि अन्य सभी परिजन घर में थे। इसी दौरान सौरभ दोपहर करीब 1 बजे छत के ऊपर नहाने के लिए गया था। वह स्टील की ग्रिल के पास खड़ा था। 

इसी समय बगल से गुजर रही 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन के तारों में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। तार आपस में टकराकर ग्रिल में छू गए। इससे उसकी चपेट में आकर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कपिल गौतम का दो बार सीयूजी नंबर मिलाया गया, लेकिन नहीं उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed