सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   car ran over young women and teenagers on Ganga Expressway in Raebareli three died and four injured

UP News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा, चार की मौत... तीन की हालत नाजुक

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने सात युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। हादसे में चार की मौत हो गई। जबकि, तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। भंडारे में प्रसाद छकने के बाद एक्सप्रेसवे के रास्ते पैदल घर लौट रही थीं।

car ran over young women and teenagers on Ganga Expressway in Raebareli three died and four injured
खबर पाकर अस्पताल पहुंचे घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में रविवार शाम करीब 7.00 बजे बेकाबू कार ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रही सात युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। इसमें चार युवतियों की मौत हो गई। जबकि, तीन घायल हो गईं। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Videos


हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुआ। क्षेत्र के ही कोडर निवासी शालिनी (20) पुत्री जंगबहादुर अपनी बहन साधना (15) और भदोखर थाना क्षेत्र के अलीगंज की हिमांशी (22) पुत्री दल बहादुर और गांव की रश्मि (15) पुत्री रामरतन, आसमां (18) समेत सात युवतियां-किशोरियां चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए गई थीं। भंडारे में प्रसाद खाने के बाद सभी निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर चलकर पैदल ही घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने एक के बाद एक सभी युवतियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी पर आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सीएचसी, जगतपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शालिनी और हिमांशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल पहुंचने पर आसमां और रश्मि की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि कार के रौंदने से हादसा हुआ है। घटना की जांच कराई जा रही है। कार को कब्जे में लिया गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों के लिए यह जानना जरूरी है

  • उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल चलना और बाइक चलाना प्रतिबंधित है। 
  • यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है, जो उच्च गति (100 किमी प्रति घंटे तक) के लिए डिजाइन किया गया है
  • एक्सप्रेसवे पर केवल चार पहिया और उससे बड़े वाहन ही चल सकते हैं। 
  • तीन पहिया वाहन ऑटो व ईरिक्शा भी मना हैं।
  • कार के लिए अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा 
  • बड़ी व मिनी बस 100 किमी प्रति घंटा। 
  • न्यूनतम गति आमतौर पर 60 किमी प्रति घंटा (स्लो लेन में)।  
  • एक्सप्रेसवे पर कहीं भी रुकना या पार्किंग मना है।
  • इमरजेंसी लेन का इस्तेमाल केवल आपातकाल में। हेल्पलाइन : 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed