{"_id":"6988afa010a1fb67a90d4b2a","slug":"video-rayabral-ma-kara-na-yavataya-kasharaya-ka-ratha-tana-ka-mata-cara-ka-halta-najaka-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा, तीन की मौत... चार की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कार ने युवतियों-किशोरियों को रौंदा, तीन की मौत... चार की हालत नाजुक
यूपी के रायबरेली में रविवार शाम करीब 7.00 बजे बेकाबू कार ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रही सात युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। इसमें तीन युवतियों की मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गईं। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास हुआ। क्षेत्र के ही कोडर निवासी शालिनी (20) पुत्री जंगबहादुर अपनी बहन साधना (15) और भदोखर थाना क्षेत्र के अलीगंज की हिमांशी (22) पुत्री दल बहादुर और गांव की रश्मि (15) पुत्री रामरतन, आसमां (18) समेत सात युवतियां-किशोरियां चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए गई थीं। भंडारे में प्रसाद खाने के बाद सभी निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर चलकर पैदल ही घर लौट रही थीं।
एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने एक के बाद एक सभी युवतियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी पर आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें सीएचसी, जगतपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शालिनी और हिमांशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।