सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The great saint of Vindhya, Paramahansa Swami Sachchidanand Maharaj, has passed away; a

Satna News: विंध्य के महान संत परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा जनसैलाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 03:19 PM IST
The great saint of Vindhya, Paramahansa Swami Sachchidanand Maharaj, has passed away; a
विंध्य अंचल की आध्यात्मिक धरा को शताब्दियों तक आलोकित करने वाले महान संत (102) परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही पूरे विंध्य क्षेत्र में शोक और श्रद्धा का वातावरण बन गया है। सतना जिले के पवित्र धारकुंडी आश्रम में उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है, जहां हजारों श्रद्धालु उन्हें नमन करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर 3:40 बजे धारकुंडी आश्रम पहुंचकर परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन करेंगे। वहीं डिप्टी मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पहले ही आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।

वैराग्य, तप और मानव सेवा का जीवंत प्रतीक थे महाराज
परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण की अनुपम मिसाल रहा। उन्होंने मात्र 22 वर्ष की आयु में वैराग्य धारण कर सांसारिक मोह से स्वयं को मुक्त कर लिया था। इसके बाद उनका संपूर्ण जीवन समाज को आध्यात्मिक दिशा देने और मानवता के उत्थान में समर्पित रहा। उनके प्रवचन केवल धार्मिक उपदेश नहीं थे, बल्कि जीवन को सरल, संयमित और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते थे। ‘मानस बोध’ और ‘गीता बोध’ जैसे ग्रंथों के माध्यम से उन्होंने आम जन तक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान को सहज भाषा में पहुंचाया। आश्रम द्वारा प्रकाशित उनकी शिक्षाओं पर आधारित पुस्तकों ने असंख्य साधकों के जीवन को दिशा दी।

जीवन में ही तय कर ली थी समाधि की जगह
परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज की दूरदर्शिता का प्रमाण यह भी है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में ही अपनी समाधि स्थल का चयन कर लिया था। सोमवार को उनकी पार्थिव देह को धारकुंडी आश्रम के गर्भगृह में विधि-विधान के साथ समाधि दी जाएगी।इस अवसर पर उनके गुरु भाई, चुनार स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम के संत स्वामी अडगड़ानंद महाराज भी धारकुंडी पहुंच चुके हैं। उनके साथ श्री श्री 1008 रामायण महाराज, वीरेन्द्र कुमार महाराज और विजय महाराज सहित कई संतों की उपस्थिति से आश्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 500 जवान तैनात
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। धारकुंडी आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्र में करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें जिला पुलिस बल, जबलपुर की छठी बटालियन, रीवा पीटीएस तथा सागर और जबलपुर से आए विशेष बल शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रीवा और सतना मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग आश्रम से लगभग 5 किलोमीटर पहले धारकुंडी अस्पताल के पास बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं। प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पढे़ं: मवेशी चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, अनुयायियों की आंखें नम
परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नगर निगम परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, संजय पटारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अनुयायियों का कहना है कि महाराज केवल एक संत नहीं, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र की आध्यात्मिक चेतना थे, जिनका मार्गदर्शन पीढ़ियों तक प्रेरणा देता रहेगा।

धारकुंडी: जहां प्रकृति और अध्यात्म का होता है संगम
धारकुंडी आश्रम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति और अध्यात्म के अद्भुत संगम का प्रतीक है। ‘धार’ यानी जलधारा और ‘कुंडी’ यानी जलराशि से बना यह नाम अपने आप में इस क्षेत्र की पवित्रता को दर्शाता है। घने जंगलों के बीच बहती प्राकृतिक जलधारा यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को और भी प्रबल बनाती है। मान्यता है कि यह क्षेत्र पांडवों के वनवास काल से जुड़ा रहा है और हजारों वर्षों से अघमर्षण तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध है। आज भी रांची-जप्तम के अवसर पर यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें श्रद्धालु अघमर्षण कुंड में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। चित्रकूट की चौरासी कोस परिक्रमा में भी धारकुंडी का विशेष स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: केजीएयमू ट्रामा सेंटर में पर्चा बनवाने के बाद खाते में आ जाएंगे 11 हजार रुपए

08 Feb 2026

VIDEO: खनन व्यवसायी की सिर कूचकर हत्या, हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

08 Feb 2026

Maihar News:  लघु निर्माण घोटाले में कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, सात प्राचार्य निलंबित, आंकड़ा 17 के पार

08 Feb 2026

लखनऊ: मैक्स हॉस्पिटल से निकली साइकिल रैली, दिया गीता का संदेश

08 Feb 2026

पंजाब में लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

08 Feb 2026
विज्ञापन

हिसार में शपाल मलिक के इस्तीफे को लेकर 7 मार्च को रोहतक में होगी महापंचायत

08 Feb 2026

हिसार में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ की नारेबाजी, पुतला फूंका

08 Feb 2026
विज्ञापन

हिसार में राधा-कृष्ण का रास करा राम-लक्ष्मण का नगर दर्शन कराया

08 Feb 2026

Ujjain News: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती, 1300 पौधे बरामद, माकड़ोन से पकड़ा गया आरोपी

08 Feb 2026

यमुनानगर का मॉल व अस्पताल फायरिंग केस, तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

08 Feb 2026

गोंडा: कड़ी निगरानी में सीटीईटी की शुरुआत, हर केंद्र पर पैनी नजर; दो पालियों में होगी परीक्षा

08 Feb 2026

MP News: संसद की सुरक्षा पर टिकैत ने किया तंज, बोले- डर लगता है तो कुर्सी पर बैठे ही क्यों

08 Feb 2026

Chhindwara News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, 12 ग्रामीणों पर मामला दर्ज

08 Feb 2026

Ujjain News: भस्म और कंकु से सजे बाबा महाकाल, खुल गया तीसरा नेत्र; भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

08 Feb 2026

बीएचयू में छात्राओं का धरना, VIDEO

08 Feb 2026

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता

07 Feb 2026

Meerut: मवाना तहसील पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी, समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

07 Feb 2026

Meerut: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर प्रक्रिया की ली जानकारी

07 Feb 2026

Meerut: वैलेंटाइन वीक को लेकर सज़ा मार्केट, रोज़ डे पर हुआ प्यार का इज़हार, रंग-बिरंगे गुलाब बने पसंद

07 Feb 2026

भीतरगांव ब्लाक में बिना प्रस्ताव के पंचायत भवन ढहाया, प्रधान-सचिव पर आरोप

07 Feb 2026

भीतरगांव में खिली सुनहरी धूप, ठंड से मिली राहत, लंगूरों ने भी लिया धूप का आनंद

07 Feb 2026

12 घंटे से बंद है साढ़ विद्युत सब स्टेशन से सप्लाई

07 Feb 2026

साढ़ में सड़क हादसा, बाइक सवार जहानाबाद के युवक की मौत

07 Feb 2026

अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात, 26 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

07 Feb 2026

बुजुर्ग मां की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

07 Feb 2026

नवीन गंगा पुल पर सुबह डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान

07 Feb 2026

मरम्मत कार्य से सात घंटे गुल रही 13 मोहल्लों की बिजली

07 Feb 2026

Video: चंदौसी में छेड़छाड़ के आरोपी को थाने के बाहर किशोरी ने जूते से पीटा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

07 Feb 2026

बांदा: लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या, गांव के ही कुछ साथियों पर संदेह

07 Feb 2026

VIDEO: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में फूटा आक्रोश, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

07 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed