सब्सक्राइब करें

हाथ में तलवार देते हो और चाहते हो कि तलवार न चलाऊं: अखिलेश यादव

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav speech in rajat jayanti

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में अपने दिल का गुबार निकालते हुए पारिवारिक कलह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप पहले तो मुझे तलवार दे देते हैं, फिर चाहते हैं कि मैं इसे न चलाऊं। ये कैसे हो सकता है...?

Trending Videos
cm akhilesh yadav speech in rajat jayanti

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खूब कड़ी मेहनत की और पार्टी को यहां तक पहुंचा दिया। आज कौन नहीं चाहता है कि यूपी में फिर से सपा की सरकार न बनें। मैं कठिन परीक्षा देने की बात कहता हूं, जिसे परीक्षा लेनी है ले लो।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm akhilesh yadav speech in rajat jayanti

अखिलेश ने लोहिया जी की बात याद दिलाते हुए बताया कि वो कहा करते थे कि लोग मुझे सुनेंगे लेकिन मेरे मर जाने के बाद। आज मैं भी वहीं बात कहना चाहता हूं लोग मुझे सुनेंगे लेकिन सबकुछ बिगड़ जाने के बाद।

cm akhilesh yadav speech in rajat jayanti

मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने कहा है क‌ि देश को बांटने वाली ताकतों को देश में चुनकर नहीं आने देंगे। सपा देश में एक बार फ‌िर से भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने देवगौड़ा के भाषण का हवाला देते हुए कहा, यूपी देश का भव‌िष्य है, हम ये साब‌ित करके बताएंगे। देश की क‌िस्मत अब यूपी तय करेगा। यूपी की जनता ने भाजपा को 70 एमपी द‌िए, प्रधानमंत्री भी द‌िया लेक‌िन नाममात्र के आदर्श गांव के अलावा देश को कुछ भी नहीं ‌म‌िला।

विज्ञापन
cm akhilesh yadav speech in rajat jayanti

यूपी में विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी ने एक्सप्रेस वे और मेट्रो जैसी योजनाएं बनाकर म‌िसाल पेश की है। अकेले यूपी ही ऐसा देश है जहां 55 लाख मह‌िलाओं को पेशन दी जा रही है। समाजवादी व‌िचारधारा ही देश को आगे बढ़ाने का काम कर सकती है, जो ‌‌‌इंसानों में कोई भेद नहीं करती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed