{"_id":"6391eb84afdfd563d82dff18","slug":"cm-yogi-congratulated-the-winning-candidates-expressed-gratitude-to-the-people-for-the-victory-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई : रामपुर में पहली जीत पर जताया जनता का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई : रामपुर में पहली जीत पर जताया जनता का आभार
Thu, 08 Dec 2022 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:20 PM IST
सार
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी साझा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति जनता-जनार्दन के अपार स्नेह की अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव और प्रदेश की रामपुर सीट पर भाजपा की विराट विजय को प्रधानमंत्री के विकास. सुरक्षा और सुशासन के प्रति जनता के स्नेह की अभिव्यक्ति बताया है। साथ ही, रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पहली बार भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी साझा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति जनता-जनार्दन के अपार स्नेह की अभिव्यक्ति है। इस प्रचंड विजय के लिए प्रधानमंत्री तथा गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व जनता को हार्दिक बधाई। यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के नीतियों की जीत है।
विज्ञापन
वहीं, यूपी में मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में विजयी सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने रामपुर की पहली जीत का खासतौर पर जिक्त्रस् किया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा ‘भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है। इसके लिए आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जनता-जनार्दन के प्रति आभार।’ मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी विजयी प्रत्याशी प्रदेश हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने को तत्पर होंगे।
विज्ञापन