सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi to Hoist Flag at Shiva Temple Today

Lucknow News: सीएम योगी आज करेंगे करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi to Hoist Flag at Shiva Temple Today
राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारी का निरीक्षण करते एसपी सुरक्षा।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के परकोटा स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में 1000 से अधिक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में अयोध्या के प्रमुख संत-धर्माचार्य, विश्व हिंदू परिषद , संघ और भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
Trending Videos





मंगलवार देर शाम सुरक्षा एजेंसियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी अतिथियों को शाम चार बजे तक राम मंदिर परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। प्रवेश केवल क्यूआर कोड युक्त पास से ही दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन, लाइसेंसी हथियार और अंगरक्षकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक परिसर में रहेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम शाम पांच बजे निर्धारित है, जिसके बाद वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को रामलला का प्रसाद वितरित किया जाएगा तथा राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी में भी दर्शन-पूजन करेंगे।






रातभर चला सघन सुरक्षा अभियान



- मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार देर रात व्यापक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी सुरक्षा ने बताया कि ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी, जबकि एटीएस के जवानों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed