सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contract employee at Noorbari substation in Lucknow was electrocuted his life at risk due to technical fault

Lucknow News: नूरबाड़ी उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी करंट से झुलसा, तकनीकी खामी से दांव पर लगा जीवन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में नूरबाड़ी उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी करंट से झुलस गया। आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की तकनीकी खामी से कर्मचारी घटना का शिकार हुआ। आगे पढ़ें पूरा मामला...

contract employee at Noorbari substation in Lucknow was electrocuted his life at risk due to technical fault
अस्पताल में भर्ती संविदा लाइनमैन कल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे सहादतगंज के नूरबाड़ी ओल्ड उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारी करंट से झुलस गया। वह उपभोक्ताओं की शिकायत पर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम करने गया था। झुलसे कर्मी का सिविल अस्पताल में उपचार हो रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Trending Videos


संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि संविदा कर्मचारी कल्लू लाइनमैन के रूप में उपकेंद्र पर काम करता है। जो, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में काम कर रहा था, उसी दौरान शार्ट सर्किट हो गया। इससे कल्लू के हाथ और चेहरा झुलस गया। साथ पहने कपड़े भी जल गए। पेट की खाल भी उधड़ गई। उपकेंद्र के कर्मचारी जख्मी को लेकर सिविल अस्पताल गए, जहां पर उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि पोल पर जो डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं, उसमें तकनीकी खामी के कारण आए दिन सर्विस केबल में शार्ट-सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में दो पटिया के बीच कम जगह होने के कारण करंट के तार आपस में टच हो जाते हैं। इससे आए दिन शार्ट-सर्किट हो रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

अब तक झुलसे संविदा कर्मी

उपकेंद्र   नाम
जानकीपुरम करन
मोहनलालगंज राम सेवक
नूरबाड़ी न्यू संदीप
अपट्रान हैदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed