{"_id":"69d6c09423bfed4488020f2b","slug":"daughters-are-performing-better-in-all-fields-babita-lucknow-news-c-13-lko1070-1682038-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं बेटियां : बबीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं बेटियां : बबीता
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ। आज बेटियां सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार भी इनके समुचित विकास के लिए काम कर रही है। ऐसे में मोबाइल पर समय बर्बाद करने के बजाय कॅरिअर पर ध्यान दें। अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने 68 मेधावियों को को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए।
आयोजन में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने की। सर्वोच्च अंक पाने वाली कला संकाय की आस्था शुक्ला, विज्ञान की नैंसी त्रिपाठी, कश्मीरा और वाणिज्य की शेजल को प्रमाणपत्र दिए गए। परास्नातक की छात्राओं आकृति, रत्नम, कृष्णा यादव, खुशी श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह और सरिता यादव को मेडल दिए गए। प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई ने महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन