फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of married woman; murder alleged.

Lucknow News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 10 Aug 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Death of married woman; murder alleged.
माल। भेलिया पुरवा गांव निवासी मनीषा (30) का शव रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर में लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता की मां ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए माल पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के जरिये मां ने बताया कि मनीषा की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई भेलिया पुरवा गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद बेटी का पति और उसके घरवाले उसे दहेज में पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने बेटी को हत्या की धमकी भी दी थी। मां ने बताया कि दोपहर तीन बजे छह वर्षीय नाती रवि बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह जब घर में पहुंचा तो उसे उसकी मां पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं। यह देख वह चीख पड़ा। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed