{"_id":"69dd5af320aab85e28023abe","slug":"demonstration-for-salary-increase-lucknow-news-c-13-lko1070-1690324-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वेतन वृद्धि के लिए नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी तक पहुंची, कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वेतन वृद्धि के लिए नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी तक पहुंची, कर्मियों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
वेतन वृद्धि के लिए नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी तक पहुंच गई है। यहां कर्मियों ने वेतन बढ़ाने के लिए हंगामा और नारेबाजी की। पुलिस ने मामले को संभाला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है। सोमवार को मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड ((MSWIL)) के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सरोजनीनगर में प्रदर्शन किया।
बिजनौर रोड स्थित कंपनी के प्लांट पर सैकड़ों कर्मचारियों ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मूलभूत मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
Trending Videos