सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disabled mother and son murdered by neighbour after harassment with woman in lucknow

UP: दरिंदगी के बाद इस शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े; डबल मर्डर की कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Mar 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में दिव्यांग मां और बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी ने दरिंदगी के बाद महिला की हत्या की थी, साथ ही विरोध करने पर उसके बेटे को भी मार डाला।

disabled mother and son murdered by neighbour after harassment with woman in lucknow
लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का कुछ दिन पहले उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मान रहा था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्यारा भागते हुए नजर आया। उसके कपड़े भी गीले थे।
Trending Videos


एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या की बात सामने आई है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। डॉक्टरों ने विसरा और महिला के कपड़े सुरक्षित रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के दिव्यांग बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबोने से होने की पुष्टि हुई है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने युवक का गला दबाने के बाद उसे पानी भरे टब में डुबो दिया था। इसी दौरान हत्यारे के कपड़े भी गीले हो गए थे।

कैमरे में कैद हुई गतिविधियां
महिला सोमवार शाम 6:58 बजे तक अपनी दुकान पर थी। सात बजकर दो मिनट पर वह घर से निकली। किराने की दुकान से सामान लेने के बाद मोमोज व दूध खरीदा। शाम 7:25 बजे महिला घर वापस जाते दिखी।

हत्यारा 7:31 बजे महिला के घर की ओर जाते कैमरे में देखा गया है। महिला के घर के तीन ओर कैमरे लगे हैं, जिससे पुलिस को मदद मिली है। इंस्पेक्टर ने महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं।

दृष्टिबाधित बेटे ने किया संघर्ष
छानबीन में सामने आया कि महिला बहनोई से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान हत्यारा दरवाजे पर धक्का मारते हुए दाखिल हो गया। उसने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी। मां की चीख सुनकर दृष्टिबाधित बेटा हत्यारे से भिड़ गया। उसने खूब संघर्ष किया, पर सफल नहीं हो सका। इसके बाद हत्यारे ने उसका गला दबाकर पानी भरे टब में धकेल दिया।
 

फाड़ दिए थे सारे कपड़े
मामले में महिला की बहन ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है। इसके मुताबिक एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उनकी बहन से अभद्रता की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई जगह चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। हत्यारे ने महिला के सारे कपड़े फाड़ दिए थे। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पर कंबल फेंककर भाग निकला।
 

वारदात के बाद से छोड़ दिया गांव
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा गांव छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की, पर उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। हत्यारे ने फोन भी बंद कर रखा है।

पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रियंका श्रीवास्तव, लखनऊ जिला अध्यक्ष इरम रिजवी महिला के घर पहुंचीं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

यह था पूरा मामला
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। मौत से पहले मां और बेटे ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed