{"_id":"6a78e78715738fe13f037f42","slug":"driver-arrested-for-sexually-abusing-businessmans-grandson-for-five-months-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1868654-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के पोते से पांच माह से गलत काम कर रहा था चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के पोते से पांच माह से गलत काम कर रहा था चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैसरबाग इलाके में रहने वाले कारोबारी के चालक सुहान पर उनके नौ वर्षीय पोते के साथ पांच महीने तक गलत काम करने का आरोप है। आरोपी ने बालक को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना का पता चलने पर कारोबारी ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी चालक बख्शी का तालाब के रुदही गांव का निवासी है। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम के मुताबिक छह अगस्त को कारोबारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर में बताया गया कि आरोपी बीते ने जनवरी से मई तक बालक के साथ लगातार गलत काम किया।
बालक किसी को कुछ न बताए इसलिए उसे धमकी भी देता था। धमकी से बालक काफी डर गया था और वह गुमसुम रहने लगा था। बालक का बदला हुआ व्यवहार देख परिजनोें को शक हुआ। बातचीत करने पर बालक ने चालक का पूरा काला चिट्ठा परिजनों के सामने खोल दिया।
अपार्टमेंट की पार्किंग में करता था गलत काम
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सुहान बालक के साथ अपार्टमेंट की पार्किंग में खेलने के दौरान गलत काम करता था। परिवार जब कैसरबाग से गोमतीनगर शिफ्ट हुआ तो आरोपी चालक को नौकरी से हटा दिया गया। नौकरी से हटाए जाने के बाद बालक ने हिम्मत जुटाई और घरवालों को उसकी गलत हरकत के बारे में बताया।
विज्ञापन
चालक को मानते थे परिवार का सदस्य
एसीपी ने बताया कि पीड़ित परिवार से बातचीत में पता चला कि आरोपी सुहान काफी समय से कारोबारी के घर चालक के तौर पर काम करता था। परिवार के लोग उसे सदस्य की तरह मानते थे। इसलिए जब बालक ने घटना के बारे में परिजनों को बताया तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था।
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
गुडंबा निवासी छह वर्षीय एलकेजी की छात्रा से वैन चालक विमलेश वर्मा ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
बाजारखाला निवासी कक्षा दो की छात्रा से तालकटोरा निवासी वैन चालक ऋषि निगम ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकीपुरम निवासी 17 वर्षीय किशोरी से शिक्षक आरएस तिवारी ने बैड टच किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
तालकटोरा में चार वर्षीय बच्ची से वैन चालक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
इंदिरानगर में वैन चालक ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
मड़ियांव में रहने वाली सात-सात साल की दो बच्चियों से मड़ियांव के अल्लूनगर डिगुरिया निवासी वैन चालक इम्तियाज ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों को बैड टच के बारे में जागरूक करें।
बच्चों को अच्छे और गलत स्पर्श का फर्क जरूर बताएं।
कोई गलत हरकत करे तो तुरंत घरवालों को बताने के लिए प्रेरित करें।
बच्चों को माता-पिता का मोबाइल नंबर याद कराएं।
चालकों व नौकरों की हरकतों पर नजर रखें।
समय-समय पर बच्चों से खुलकर बातचीत करें।