{"_id":"6527d09ebf337f6238071143","slug":"ed-will-fast-its-investigation-in-mining-scam-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा सरकार में हुए खनन घोटाले की ईडी जांच में आएगी तेजी, नए जांच अधिकारी की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा सरकार में हुए खनन घोटाले की ईडी जांच में आएगी तेजी, नए जांच अधिकारी की हुई तैनाती
Thu, 12 Oct 2023 04:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:25 PM IST
सार
हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के अलावा ईडी भी खनन घोटाले की जांच कर रहा है। मामले में पट्टों की फाइल के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सरकार में हुए खनन घोटाले की जांच फिर से तेज होने जा रही है। करीब डेढ़ साल तक ठंडे बस्ते में रहने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में नए जांच अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के अलावा ईडी भी खनन घोटाले की जांच कर रहा है। इसमें तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ कई आईएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आए थे। ईडी गायत्री प्रजापति को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के अरबपतिः हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान, अरबपतियों की लिस्ट में UP के उद्योगपति बढ़े
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत
ईडी ने आईएएस अधिकारियों से भी पूछताछ की थी लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी। इसमें सबसे बड़ी अड़चन खनन पट्टे आवंटित करने से संबंधित 23 फाइलें नहीं मिलने की वजह से आई थी।
सूत्रों की मानें तो इन अधिकारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। वहीं, कई बार ईडी के अधिकारियों ने फाइलें देने के लिए शासन से पत्राचार किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब नए सिरे से जांच शुरू करने के साथ शासन से दोबारा फाइलें मुहैया कराने का पत्र लिखा जाएगा।