{"_id":"6a33088ec951e64cfc01e7ff","slug":"even-the-clouds-failed-to-bring-relief-the-oppressive-humidity-intensified-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1788550-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बादल भी न दे सके राहत, बढ़ गई उमस की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बादल भी न दे सके राहत, बढ़ गई उमस की मार
विज्ञापन
धूप से बचती युवतियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में बादलों की आवाजाही नजर आई लेकिन इससे भी राहत नहीं मिली। उल्टे उमस की मार बढ़ गई।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राजधानी समेत प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले तीन दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। 20 और 21 जून के दौरान राजधानी में लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।
रात का पारा चढ़ा, गर्मी का अहसास बढ़ा
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो लगभग स्थिर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। मानसून के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

धूप से बचती युवतियां। - फोटो : संवाद