सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Excessive screen time and uncontrolled use of social media can increase the severity of depression.

केजीएमयू की रिपोर्ट: अवसाद की गंभीरता बढ़ा सकता है ज्यादा स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया का अनियंत्रित इस्तेमाल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 15 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

केजीएमयू की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया और ज्यादा स्क्रीन टाइम अवसाद को गंभीर रूप से बढ़ा सकता है। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के विशेषज्ञों ने 140 मरीजों पर अध्ययन के बाद रिपोर्ट पेश की।

Excessive screen time and uncontrolled use of social media can increase the severity of depression.
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार

अवसाद केवल जैविक या मनोवैज्ञानिक विकार नहीं है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और डिजिटल व्यवहार से भी गहराई से जुड़ा है। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के अध्ययन में सामने आया है कि अवसाद के इलाज में डिजिटल स्वच्छता का पालन अनिवार्य है। मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन से दूरी जरूरी है।

Trending Videos


डॉ. शुभ्रा पांडेय, डॉ. पवन कुमार गुप्ता और डॉ. सुजीत कुमार के अध्ययन में 18 से 60 वर्ष के 140 मरीजों को शामिल किया गया। इनमें से 70 अवसाद के सक्रिय मरीज थे और बाकी इलाज के बाद कम लक्षण वाले थे। उपचार के बाद बेहतर हुए मरीजों में सामाजिक जुड़ाव और अपनों का समर्थन काफी अधिक दिखा। सक्रिय मरीजों में इसकी भारी कमी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूं ही नहीं लगी आंबेडकर का नाम लेने की होड़, वोट बैंक असली निशाना; आने वाले चुनाव हैं दलों के निशाने पर

ये भी पढ़ें - स्कूल खुले 15 दिन हुए पर अभी भी है नई किताबें मिलने का इंतजार, 25 जिलों में प्रक्रिया है बिल्कुल सुस्त


ज्यादा मिला सोशल मीडिया का इस्तेमाल
अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि अवसाद के गंभीर लक्षणों वाले 33 फीसदी मरीज रोजाना चार घंटे से अधिक समय सोशल मीडिया या स्क्रीन पर बिताते हैं। ठीक हो चुके मरीजों में इसका इस्तेमाल का प्रतिशत 14 ही मिला। अध्ययन के अनुसार, जो मरीज समस्याओं से मुकाबला करने की रणनीति अपनाते हैं, उनमें अवसाद के लक्षण और सोशल मीडिया की लत कम मिली।

केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के डॉ. पवन कुमार गुप्ता का कहना है कि मनुष्य सामाजिक प्राणी है। सोशल मीडिया और स्क्रीन पर अत्यधिक समय बिताना हमारी मानसिक स्थिति को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसके इस्तेमाल को सीमित करने की जरूरत है।

अपनाएं ये कदम
- स्क्रीन टाइम के लिए समय निश्चित करें।
- सोने से कम से कम एक घंटा पहले सभी डिजिटल स्क्रीन बंद कर दें।
- भोजन करते समय परिवार के साथ बिना स्क्रीन के समय बिताने की आदत डालें।
- बच्चों के लिए स्क्रीन के इस्तेमाल के नियम बनाकर पालन कराएं।
- किताबें पढ़ने या अन्य शौक में समय लगाएं।
- डिजिटल डिटॉक्स का अभ्यास करें और अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद करें।
- हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। यह आंखों के तनाव को कम करने में सहायक होगा व एकाग्रता बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed