{"_id":"69cad5f899e8b659e8031727","slug":"executing-organizations-working-without-registration-got-renewal-done-lucknow-news-c-13-knp1002-1668191-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना पंजीकरण काम करने वाली कार्यदायी संस्थाओं ने कराया नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना पंजीकरण काम करने वाली कार्यदायी संस्थाओं ने कराया नवीनीकरण
विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के सफाई कार्यों में चल रही बड़ी लापरवाही का अमर उजाला ने सोमवार को खुलासा किया तो निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिना पंजीकरण के करोड़ों का काम कर रहीं सभी 9 कार्यदायी संस्थाओं ने आनन-फानन में फीस जमा कर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण करा लिया।
नगर निगम के 110 में से 77 वार्डों में कूड़ा प्रबंधन का जिम्मा रामकी कंपनी के पास है, जो केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन और शिवरी प्लांट तक कूड़ा पहुंचाने का काम कर रही है। गलियों और सड़कों की सफाई का जिम्मा नगर निगम ने निजी कार्यदायी संस्थाओं को दे रखा है। इन संस्थाओं ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण ही नहीं कराया था और बिना वैध दस्तावेजों के ही करीब 100 करोड़ रुपये का काम कर डाला।
मामला तब गरमाया, जब जांच में यह अवैध कार्यप्रणाली सामने आई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने 25 मार्च को इन संस्थाओं को कड़ा नोटिस जारी किया था, लेकिन संस्थाओं ने इसे अनसुना कर दिया। सोमवार को जब इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, तो अधिकारियों और संस्थाओं की नींद खुली और शाम तक सभी ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली।
इन संस्थाओं ने कराया नवीनीकरण
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय बाल्मीकि कल्याण सभा, मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज, चौधरी एसोसिएट, लॉयन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, शार्क अटैकिंग, टॉप सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, वैष्णवी इंटरप्राइजेज, अमृता इंटरप्राइजेज और ड्रैगन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज।
Iसभी कार्यदायी संस्थाओं ने अब पंजीकरण करा लिया है। उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा ऐसी स्थिति पाए जाने पर संस्थाओं को काली सूची में डालकर काम से हटा दिया जाएगा।I
I- पीके श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
Trending Videos