सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer dies after being struck by a vehicle while crossing the road

Lucknow News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being struck by a vehicle while crossing the road
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। चांद सराय के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के नीचे बुधवार दोपहर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय किसान कंधई की मौत हो गई।

चांद सराय गांव निवासी कंधई दोपहर करीब 12 बजे पैदल बाजार की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंधई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकल। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed