सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fears of conversion from KGMU: Hassam had also made inroads into other medical institutions in the city.

KGMU से धर्मांतरण की आशंका: शहर के अन्य मेडिकल संस्थानों में भी हस्साम ने बनाई थी पैठ, करीबियों से पूछताछ होगी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 24 Apr 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

केजीएमयू से धर्मांतरण की आशंका में 12वीं पास फर्जी डॉक्टर के गिरफ्तार होने के मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में मेडिकल संस्थानों को नोटिस भेजा जाएगा और करीबियों से भी पूछताछ होगी।

Fears of conversion from KGMU: Hassam had also made inroads into other medical institutions in the city.
आरोपी फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

केजीएमयू में धर्मांतरण रैकेट की आशंका में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद ने राजधानी के कई मेडिकल संस्थानों में गहरी पैठ बना रखी थी। वह अक्सर अलग-अलग संस्थानों के चिकित्सकों से मिलने जाता था। चिकित्सक छात्राओं से आरोपी का परिचय डॉक्टर के रूप में कराते थे।

Trending Videos


सूत्रों का कहना है कि ऐसे सभी मेडिकल संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है, जहां हस्साम अहमद ने जाल बिछा रखा था। सभी संस्थानों को नोटिस जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ जाली दस्तावेज भी बनवा रखे थे। यह इनपुट सामने आने के बाद पुलिस आरोपी के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करेगी। ये जाली दस्तावेज तैयार करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि, आरोपी ने अभी अपने मददगारों के नाम नहीं बताए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित किया है। इसी आधार पर करीबियों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर दर्द पर भारी पड़ी मेहनत, बीमार मां और किसान पिता ने दिया हौसला; कशिश ने रच दिया इतिहास

ये भी पढ़ें - सीतापुर की कशिश ने 10वीं, शिखा वर्मा ने 12वीं में किया यूपी टॉप, अर्पिता तीसरे नंबर पर


फोन बंद कर भूमिगत हुए मददगार: हस्साम को कथित डॉक्टर के रूप में स्थापित करने वाले उसके मददगारों ने फोन बंद कर भूमिगत हो गए हैं। पुलिस की एक टीम ने आरोपी के मड़ियांव के अजीजनगर स्थित घर में भी छानबीन की है। परिजनों से भी पूछताछ की। आरोपी के घरवालों ने उसकी हरकतों की जानकारी से इन्कार किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाने के बाद प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई जाएगी।

खंगाले जा रहे बैंक खाते: धर्मांतरण की आशंका के बाद पुलिस ने हस्साम के बैंक खातों का ब्योरा भी निकलवाया है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खातों में कहां से रुपये आए हैं। जेल में बंद धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपी केजीएमयू के रेजिडेंट डॉ. रमीज से लेनदेन की दिशा में भी छानबीन की जा रही है।

आरोपी का पासपोर्ट जब्त: पुलिस ने आरोपी के विदेश यात्रा की जांच के लिए उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किन देशों की यात्रा की थी। आरोपी के विदेश में रह रहे परिचितों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।

लॉरी कार्डियोलॉजी के टेक्नीशियन छात्र का परीक्षा परिणाम रोका

केजीएमयू में धरे गए इंटर पास फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद के तार लॉरी कार्डियोलॉजी के टेक्नीशियन छात्र फारूक मसूदी से जुड़े मिले हैं। वह कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन के दो वर्षीय पाठ्यक्रम का छात्र है। वर्ष 2023 में उसका दाखिला हुआ था। हस्साम की गिरफ्तारी के बाद से ही फारूक छुट्टी पर चला गया है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। टेक्नीशियन ने कॉल रिसीव किया, मगर पूछताछ शुरू होते ही फोन काट दिया। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन ने छात्र के दूसरे वर्ष की परीक्षा का परिणाम रोक दिया है।

शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
जांच के तहत कॉर्डियो सेवा फाउंडेशन से जुड़े शिविरों में शामिल छात्र-छात्राओं की शिनाख्त भी तेज कर दी गई है। सभी हॉस्टल वार्डन, क्लास टीचर्स और संबंधित अधिकारियों को शिविर की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के आधार पर प्रतिभागियों की पहचान की जा रही है। साथ ही चिन्हित छात्र-छात्राओं से नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की तैयारी है।

हिंदू छात्राओं को नेटवर्क से जोड़ने का चलता था अभियान
केजीएमयू प्रशासन की छानबीन में सामने आया कि फारूक मसूदी का सोशल मीडिया पर बड़ा नेटवर्क है। इनमें निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अपने नेटवर्क के जरिये छात्रों को जोड़ता था। उन्हें कॅरिअर, कॉन्फ्रेंस व विदेश अवसरों के सपने दिखाता था। उसने 2023 से हिंदू छात्राओं को नेटवर्क से जोड़ने का अभियान चला रखा था। इस मिशन को मुस्लिम छात्र-छात्राएं अंजाम दे रही थीं।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि टेक्नीशियन का रिजल्ट रोक दिया गया है। उसकी शैक्षिक फाइल जमा करा ली गई है। छात्र को दो दिन के भीतर पक्ष रखने के लिए कहा गया है। सभी पहलुओं शैक्षणिक रिकॉर्ड, संपकों और ऑनलाइन कनेक्शनों की जांच जारी है। शिविर में भाग करने वालों की पहचान की जा रही है। उनसे जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed