सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fertilizer will now be available via an app in Rampur and other districts of UP

UP News: यूपी के इन जिलों में अब एप से मिलेगी खाद, पायलट प्रोजेक्ट के तहत यहां से होगी शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के रामपुर और सीतापुर जिलों में अब एप से खाद मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन दो जिलों से शुरुआत होगी। फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप डाउनलोड करना होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Fertilizer will now be available via an app in Rampur and other districts of UP
खाद ले जाते किसान। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के किसानों को अब एप के जरिए खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी शुरुआत 15 जून से हो रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत रामपुर और सीतापुर जिले में इसकी शुरुआत की जाएगी।



खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत 15 जून से रामपुर और सीतापुर जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरकों का वितरण फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप के माध्यम से शुरु किया जा रहा है। इन दोनों जिलों में प्रयोग सफल होने के बाद अन्य जिलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान इस एप पर पहले से बुकिंग करेंगे। फिर निर्धारित विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इससे निकटतम विक्रेता की खोज आसान होगी और उनके समय व श्रम की बचत होगी। पूरी प्रक्रिया क्यूआर कोड और टोकन आधारित होगी। इस नई व्यवस्था से किराएदार और बटाईदार किसानों को भी पूरा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

इस तरह मिलेगी खाद

किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप के भीतर बुकिंग प्रक्रिया को चार सरल चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में किसान अपनी भूमि और फसल का विवरण दर्ज करेंगे। दूसरे चरण में आवश्यक उर्वरक और उसकी मात्रा का चयन करना होगा। तीसरे चरण में एप संबंधित क्षेत्र के विक्रेताओं की सूची दिखाएगा, जहां से किसान विक्रेता चुन सकते हैं। अंतिम चरण में बुकिंग पूरी होने पर क्यूआर कोड या टोकन जनरेट होगा, जिसे दिखाकर उर्वरक मिलेगा।

आवेदन श्रेणियां और सहायता

इस व्यवस्था के अंतर्गत आवेदन के लिए तीन श्रेणियां हैं। पहचान पत्र धारक, पहचान पत्र विहीन और किराएदार किसान। सरकार ने प्रतिनिधि द्वारा भी उर्वरक प्राप्ति की सुविधा दी है। किसान परिवार के सदस्य या अधिकृत व्यक्ति को आधार या ओटीपी से अधिकृत कर सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय और जिला स्तर पर हेल्पडेस्क नंबर जारी किए गए हैं। 

किसान राष्ट्रीय हेल्पडेस्क या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। किसान राष्ट्रीय हेल्पडेस्क के नंबरों 011-24014775 और 011-24014774 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर सहायता के लिए जिला कृषि अधिकारी सीतापुर (+91 94522 06241) तथा जिला कृषि अधिकारी रामपुर (+91 94568 84920) से भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed