सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five accused arrested in Lucknow for attacking LLB student already involved in dispute over supremacy

Lucknow News: एलएलबी छात्र पर हुए हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में एलएलबी छात्र पर हुए हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पता चला है कि वर्चस्व को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। काकोरी पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

Five accused arrested in Lucknow for attacking LLB student already involved in dispute over supremacy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पुरानी रंजिश में एलएलबी छात्र नुमान पर बुधवार रात हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केस में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Trending Videos


काकोरी के छंदुईय्या गांव निवासी फय्याज अली के मुताबिक, बेटा नुमान एलएलबी तीसरे सेमेस्टर का छात्र है। बुधवार रात करीब 09 बजे वह किसी निजी काम से हरदोई रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने चाय की दुकान पर गया था। वहीं पहले से मौजूद सुफियान गाजी, रेहान गाजी, मलका गाजी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की

दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने थाने पहुंचकर तीन घंटे से अधिक समय तक घेराव कर कार्रवाई की मांग की। 


पुलिस ने 12 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके हाजी कॉलोनी शंकर विहार निवासी रेहान अहमद, गद्दी बगिया निवासी यूसुफ, नसरुद्दीन, मुख्तार और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से छह बाइक भी बरामद की हैं। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। उनका कहना है कि वर्चस्व में छात्र पर हमला किया गया था।

वर्चस्व की लड़ाई बनी खूनी झड़प की वजह

जिला पंचायत सदस्य निहाल अहमद व अन्य ग्रामीणों के मुताबिक 25 जनवरी को ग्लोब कैफे पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर चले थे। उसी के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। 

आरोप है कि दबंगों ने छंदुईय्या गांव के युवकों को उठाकर पीटने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी,पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उसी समय पर कार्रवाई हो जाती तो नुमान पर हमला न होता।

मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

हमले में घायल छात्र नुमान के समर्थन में बृहस्पतिवार दोपहर को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय भारती थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों को पिंक बूथ में बैठाया गया, जबकि पिंक बूथ महिलाओं के लिए हैं। 

अजय भारती ने कहा कि एक छात्र पर बेरहमी से हमला हुआ और उसके सिर में 18 टांके लगे हैं, फिर भी मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी और आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed