सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four accused arrested for causing ruckus in club

Lucknow News: क्लब में हंगामा, मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for causing ruckus in club
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के साइबर हाइट्स स्थित बिग डैडी क्लब में सोमवार देर रात छेड़छाड़ और गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
Trending Videos

इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि कठौता चौराहे के पास रहने वाला युवक दोस्त की बहन और दो अन्य युवतियों के साथ पार्टी करने गया था। क्लब में रायबरेली के रावतपुर निवासी शिवेंद्र सिंह और भूतनाथ मार्केट निवासी वरुण कश्यप भी थे। आरोप है कि दोनों ने युवती से छेड़छाड़ की, जिसके बाद मारपीट हुई। हमले में बेल्ट, कांटा और चाकू का इस्तेमाल किया गया। दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज और बीयर की बोतल से हमले का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रायबरेली के सरेनी निवासी रुद्र प्रताप, इंदिरानगर निवासी शिवम, कमता निवासी अतुल और युवती पक्ष के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed