सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people injured by dangerous manjha in Lucknow required multiple stitches police unaware of three cases

UP News: राजधानी में खतरनाक मांझे से चार लोग घायल... लगे कई टांके, तीन मामलों में पुलिस अनजान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में खतरनाक मांझे से चार लोग घायल हो गई। उन्हें कई टांके लगे हैं। तीन मामलों में पुलिस अनजान रही। गले में मफलर और हेलमेट पहने होने से जान बच सकी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Four people injured by dangerous manjha in Lucknow required multiple stitches police unaware of three cases
चीनी मांझा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में खतरनाक मांझे से लोगों के घायल होने का सिललिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक और राहगीर खतरनाक मांझे की चपेट में आ गया। इससे नाक पर गहरा जख्म हो गया और चार टांके लगे। गनीमत रही कि वह गले में मफलर और सिर में हेलमेट पहने हुए थे, इससे गंभीर घायल होने से बाल-बाल बच गए अन्यथा स्थिति गंभीर हो जाती।

Trending Videos


वहीं रविवार को मांझे से तीन लोगों की आंख, नाक और माथा मांझे से कट गए। दो लोग काफी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो ठाकुरगंज, कैसरबाग और चौक का बताया जा रहा है। हालांकि,तीनों ही थानों की पुलिस घटना से अनजान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक काम-काज के बाद अपने गांव जा रहे थे

पहले मामले में पीड़ित विमलेश तिवारी ने बताया कि कि वह यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय सचिव के रूप में काम करते हैं। शनिवार शाम दैनिक काम काज के बाद अपने गांव (हरदोई जिले में) जा रहे थे। शाम का 6 बजे का वक्त था। 

वह कुड़ियाघाट से हरदोई की ओर एक किमी आगे ही बढ़े होंगे कि अचानक से एक मांझा सामने आ गया और गले में लिपटने लगा। हाथ से ऊपर किया तो हेलमेट का शीशा खुला होने की वजह से वह नाक पर रगड़न पैदा करने लगा। मांझे के नाक पर घर्षण से गहरा घाव हो गया। आनन फानन वह तहसीमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में गए। वहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और चार टांके लगाए। 

बताया कि घटना के बाद से वह काफी घबड़ा गए और हरदोई जाना टाल दिया। बताया कि 30-35 किमी की स्पीड थी और हेलमेट के साथ गले में मफलर भी था जिससे वह बच गए। अगर स्पीड ज्यादा होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। बताया नहीं पता चाइनीज मांझा था कि नहीं लेकिन धारदार मांझे से घाव हो गया। सभी प्रकार के धारदार मांझों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

मांझे से तीन लोग हुए जख्मी, पुलिस घटना से अनजान

गुड्डू पोर्टर कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। रविवार दोपहर वह ऑर्डर की डिलीवरी करने चौक जा रहे थे। तभी ठाकुरगंज में मांझे से वह जख्मी हो गए। हेलमेट पहनने के बावजूद उनकी नाक कट गई। वह लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों और दुकानदार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक घटना का वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ की थी, मगर वह कुछ जानकारी नहीं दे सका।

उधर, रविवार दोपहर मुकेश वर्मा पत्नी मोनिया के साथ अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। तभी नाका फ्लाईओवर वह मांझे की चपेट में आ गए। उनकी दोनों आंखें कट गईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक राहगीर ने मुकेश को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जबकि, इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा का कहना है कि घटना उनकी इलाके में नहीं घटी है।

वहीं, चौक के फूलबाग निवासी इंटर के छात्र मो. आकिब रविवार दोपहर बाइक से अमीनाबाद की ओर जा रहे थे। वह कैसरबाग स्थित बंगाली क्लब पहुंचे ही थे तभी मांझा उनके चेहरे पर फंस गया। आकिब जबतक बाइक रोकते मांझे से उनका माथा कट चुका था। हालांकि वह अधिक चोटिल नहीं हए। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed