सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लखनऊ: साढ़े चार साल पहले इसी इलाके में मारा गया था आईएसआईएस का आतंकी, पीएम मोदी की रैली में ब्लास्ट करने की थी योजना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jul 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Four years ago terrorist safulla was killed in kakori.
काकोरी में तैनात कमांडो। - फोटो : amar ujala
लखनऊ का काकोरी थाना क्षेत्र साढ़े चार साल बाद आतंकी ठिकानों को लेकर फिर से चर्चा में आ गया है। साल 2017 के फरवरी महीने में काकोरी की हाजी कॉलोनी में एटीएस ने एक लंबे ऑपरेशन के बाद सैफुल्लाह नाम के आईएसआईएस आतंकी को मार गिराया था।


इस घटना ने पूरे काकोरी क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। सैफुल्लाह जिस मकान में रह रहा था वह मकान भी मलिहाबाद के व्यक्ति का था। डेढ़ दिन चले ऑपरेशन में एटीएस और लखनऊ पुलिस ने ना सिर्फ सैफुल्लाह को मार गिराया था बल्कि भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस और हथियार बरामद किए थे।



एटीएस ने दावा किया था कि मारे गए सैफुल्लाह ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट करने की योजना बनाई थी। इस घटना के बाद पूरे काकोरी क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान भी चलाया गया था लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ यह अभियान भी बंद हो गया। अब इसी हाजीपुर कॉलोनी से मात्र 2 किलोमीटर दूर सीते विहार कॉलोनी में फिर से आतंकवादी के छिपे होने की घटना ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया है।
Trending Videos
Four years ago terrorist safulla was killed in kakori.
मोर्चा संभाले एटीएस के जवान। - फोटो : amar ujala

बता दें कि राजधानी लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा का एक आतंकवादी भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि काकोरी थाना क्षेत्र की सीतेबिहार कॉलोनी में छापेमारी कर एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस को यहां पर संदिग्ध आतंकवादी छुपे होने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four years ago terrorist safulla was killed in kakori.
- फोटो : amar ujala
एटीएस ने यहां छापेमारी कर घर के अंदर से दो प्रेशर कुकर बम एक अर्ध निर्मित टाइम बम बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग दो-तीन दिन में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। एटीएस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।
 
Four years ago terrorist safulla was killed in kakori.
- फोटो : amar ujala

सोमवार को एटीएस ने एक संदिग्ध को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर रविवार सुबह फिर एटीएस ने सिराज, रियाज और शाहिद उर्फ गुड्डू के मकानों में छापा मारा। एटीएस वसीम नाम के युवक को अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई है।
 

विज्ञापन
Four years ago terrorist safulla was killed in kakori.
- फोटो : amar ujala

एटीएस ने छापेमारी के दौरान कॉलोनी से शाहिद उर्फ गुड्डू और वसीम को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। इसके बाद वसीम को अपने साथ लेकर चली गई। शाहिद अपने परिवार के साथ सीता विहार कॉलोनी में रहता है। उसने पांच मकानों को किराए पर उठा रखा है।एटीएस को काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा स्थित एक घर मे संदिग्ध लोगों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पड़ताल के लिए एटीएस की टीम ने छापेमारी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed