सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP Board Result 2026: Daughters of Sitapur Dominate State with 17 Meritorious Students in Top Ten

सीतापुर बना टॉपर्स का हब: UP Board Result 2026 में प्रदेश में जिले की बेटियों का दबदबा, टॉप टेन में 17 सितारे

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम में सीतापुर का जलवा रहा। जिले ने न सिर्फ 10वीं-12वीं के टॉपर दिए, बल्कि जिले के 17 मेधावियों ने टॉप 10 में जगह बनाई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

UP Board Result 2026: Daughters of Sitapur Dominate State with 17 Meritorious Students in Top Ten
UP Board Result 2026 का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। सीतापुर जिले के महमूदाबाद के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में कशिश वर्मा और इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। यही नहीं प्रदेश की टॉप टेन सूची में 17 मेधावियों ने जगह बनाई है।

Trending Videos


यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में 146 केंद्र बनाए गए थे। इनमें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,418 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 27,546 बालक व 23,872 बालिकाएं शामिल रहे। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 43,652 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 23,025 बालक और 20,627 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 17 मेधावियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर सूची में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर के 17 टॉपर

प्रदेश की हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट में सीतापुर से 13 मेधावी
 

रैंक नाम  परसेंटेज स्कूल
1 कशिश वर्मा 97.83 बाबू राम सावित्री देवी शेखपुर बिलौली बाजार सीतापुर
3 अर्पिता 97.33 बाबू राम सावित्री देवी शेखपुर बिलौली बाजार सीतापुर
4 आदिल खान 97.17 एसवी इंटर कॉलेज, बलदेव नगर मानपुर
5 दिव्या वर्मा 97 एमएसडी स्मारक इंटर कॉलेज बाबाकुटी महमूदाबाद
7 अनामिका मौर्या 96.67 संजू प्रजापति स्मारक इंटर काॅलेज
7 अंकित कुमार 96.67 प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद
8 नैतिक पांडेय 96.50 आनंदी देवी इंटर कालेज
8 आरोही वर्मा 96.50 एमएसडी स्मारक बाबा कुटी महमूदाबाद
9 स्नेहा वर्मा 96.33 सीता बाल विद्या मंदिर महमूदाबाद
9 शगुन वर्मा 96.33 प्रकाश विद्या मंदिर
10 अंश वर्मा 96.17 सीता बाल विद्या मंदिर
10 अंशिका वर्मा 96.17 सीता बाल विद्या मंदिर
10 अनुराधा वर्मा 96.17 प्रकाश विद्या मंदिर

 

इंटरमीडिएट प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर के चार टॉपर

रैंक नाम  परसेंटेज  स्कूल
1 शिखा वर्मा 97.60 बाबू राम सावित्री देवी महमूदाबाद
5 अनुष्का यादव 96.60 प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद
6 मानसी पोरवाल 96.40 प्रकाश विद्या मंदिर
6 वैष्णवी 96.40 बाबू राम सावित्री देवी

जनपद की टॉप टेन सूची में 32 विद्यार्थी शामिल

वहीं, सीतापुर जनपद की टॉप टेन सूची में 32 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें महज एक विद्यार्थी एडेड इंटर कॉलेज का शामिल है। 31 विद्यार्थी कॉन्वेंट कॉलेजों के है। महमूदाबाद तहसील के कॉलेजों का दबदबा रहा। प्रदेश व जिले की सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल में टॉप टेन में 18 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसी तरह इंटरमीडिएट में 14 विद्यार्थियों का जलवा रहा। 

हाईस्कूल में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बलदेव नगर मानपुर के आदिल खान ने प्रदेश की सूची में चौथा व सीतापुर की टॉप टेन सूची में तीसरा मुकाम हासिल किया है। इन्होंने 97.17 फीसद अंक अर्जित किए है। सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी का नाम प्रदेश की सूची में आने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग गदगद हैं। दोनों सूची में कॉन्वेंट विद्यालयों का जलवा देखने को मिला। इसमें महमूदाबाद तहसील हर वर्ष की तरह शिक्षा का हब बनकर उभरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed