{"_id":"69ee6856a0032cdee7069c7c","slug":"when-the-police-stopped-them-the-angry-mp-sat-on-a-hunger-strike-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154863-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस ने रोका तो भड़के सांसद अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस ने रोका तो भड़के सांसद अनशन पर बैठे
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
लोहारबाग में आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठे सांसद से बात करते सीओ। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। गाजीपुर जाने से पुलिस के रोकने पर सांसद भड़क गए। शहर कोतवाल और सांसद के बीच धक्का-मुक्की हुई। गाड़ी में बैठने से पुलिस के रोकने पर खफा सांसद अपने आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। सीओ सिटी ने सांसद को मनाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इसके बाद सांसद के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर शाम तक सांसद अनशन पर बैठे थे।
गाजीपुर में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला इस समय सियासी गलियारों में गूंज रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की सक्रियता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका के एक्स पर पोस्ट के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के गाजीपुर जाने की कवायद शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर भी गाजीपुर जाना चाहते थे। पुलिस को भनक मिलते ही रविवार शाम शहर कोतवाल सांसद के आवास पर पहुंच गए। सांसद घर से निकले तो कोतवाल दिनेश प्रकाश ने रोकने का प्रयास किया। इस पर सांसद भड़क गए।
इस बीच सांसद और शहर कोतवाल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस के रोकने से नाराज सांसद अपने आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। सीओ सिटी कपूर कुमार ने सांसद को मनाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इसके बाद सांसद के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर शाम पहुंची डॉक्टरों की टीम ने सांसद का बीपी व शुगर चेक किया।
-- -- -- -- -- -- --
सीओ से बोले सांसद- कानून मैं भी जानता हूं, हल्के में न लेना...
सांसद की सीओ सिटी से भी हॉट टॉक हुई। मनाने पहुंचे सीओ सिटी से सांसद बोले कि आपको कानून आता है तो हमको भी आता है। लोकतंत्र की हत्या आप भी नहीं कर सकते हैं। मैं आमरण अनशन पर बैठा हूं, आप रोक नहीं सकते हैं। हमको हल्के में न लेना।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X