{"_id":"69ee6649ab504ba49701e3ea","slug":"1430-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154835-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दूसरे दिन 1430 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दूसरे दिन 1430 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - संवाद
विज्ञापन
सीतापुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सात केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच कुल 4522 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1430 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपतिआर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से प्रवेश दिया गया। गेट पर बायोमीट्रिक सत्यापन के साथ जूते-मोजे उतरवाकर सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली।
पहली पाली में 2976 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2263 ने परीक्षा दी, जबकि 713 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में भी 2976 में से 2259 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 717 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों में प्रश्नों के उत्तर को लेकर चर्चा का माहौल रहा। कोई किताबों में जवाब तलाशता नजर आया तो कोई परिचितों से मिलान करता दिखा।
शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होते ही रोडवेज बस स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसों की कमी के चलते लखनऊ, लखीमपुर और हरदोई जाने वाले कई अभ्यर्थियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इस दौरान बस अड्डे पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
-- -- -- -- -- -
कठिन था प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्र बहुत ही कठिन था। इससे पहले एसआई का पेपर दिया था। कुछ उसी पैटर्न पर प्रश्न आए थे। इससे हल करने में काफी दिक्कतें आई।
अनामिका
-- -- -- -- -- -- --
अच्छी आएगी मेरिट
काफी समय से परीक्षा की तैयारी चल रही थी। सामान्य ज्ञान के प्रश्न अधिक आए थे। प्रश्नपत्र बहुत ही अच्छा हुआ है। उम्मीद है अच्छी मेरिट आएगी।
सुधांशु
-- -- -- -- -- -- -
आधा घंटा और मिलता समय
कई सवाल बहुत ही उलझाऊ थे। पहले इनको समझा। उसके बाद हल किया। इससे समय कम पड़ गया। आधा घंटा और समय मिलना चाहिए था।
राजकुमार
-- -- -- -- -- -
होमगार्ड से संबंधित नहीं थे प्रश्न
कई प्रतियोगी परीक्षा दे चुकी हूं। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पुलिस से संबंधित प्रश्न नहीं थे। प्रश्नों का स्तर काफी कठिन था। इससे हल करने में समय लगा।
प्रेमलता
-- -- -- -- -- -
पेड़ की छांव में बैठे करते रहे इंतजार
परीक्षार्थियों के परिजन तेज धूप के कारण इधर उधर भटकते रहे। परीक्षा केंद्रों के पास छांव की कोई व्यवस्था नहीं थीं। इससे वह पेड़ की छांव को पहले तलाशा फिर वहीं पर बैठकर इंतजार करते रहे। आरएमपी डिग्री कॉलेज, जीआईसी चौराहा के पास परीक्षा के समय काफी भीड़ लगी रही। यहां पर पेड़ों की छांव है।
-- -- -- -- -- -
प्रवेशपत्र पर अयोध्या के बजाय सीतापुर छपा, छूटी परीक्षा
प्रवेशपत्र में अयोध्या के बजाय सीतापुर जनपद की इंट्री छप गया। इससे छह अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। इन सभी ने शासन से दोबारा मौका दिए जाने की मांग की है। लखनऊ निवासी अंजलि पाल परीक्षा देने सीतापुर आई थीं। इनका कहना है कि प्रवेशपत्र पर एसएसवी इंटर कॉलेज कश्मीरी मोहल्ला सीतापुर निकट आंख अस्पताल छपा है। हम इसी पते पर परीक्षा देने आए थे। जानकारी करने पर पता चला कि यह कॉलेज जनपद अयोध्या में पड़ता है, लेकिन प्रवेशपत्र पर पता सीतापुर का छपा है। इससे परीक्षा छूट गई। अंजलि ने बताया कि हमारी ही तरह करीब पांच और लोग आए थे। वे भी निराश हो लौट गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X