सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student consumed poison after failing in intermediate

Sitapur News: इंटरमीडिएट में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student consumed poison after failing in intermediate
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में फेल होने से आहत होकर एक छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos


शहर के मुंशीगंज निवासी काजल सविता (17) हिंदू कन्या पाठशाला में 12वीं की छात्रा थी। 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। पहली बार 12वीं की परीक्षा दे रही काजल फेल हो गई थी। पिता सर्वेश कुमार ने बताया फेल होने के बाद बिटिया गुमशुम रहती थी। घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उसकी सभी सहेलियां पास हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात जब घर में सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सुबह वह बेसुध पड़ी मिली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि काजल ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed