{"_id":"69f0ffd89f21fc6e1600be04","slug":"dm-examines-flood-protection-projects-15-will-be-completed-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154949-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम ने परखीं बाढ़ से बचाव की परियोजनाएं, 15 तक होंगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम ने परखीं बाढ़ से बचाव की परियोजनाएं, 15 तक होंगी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निर्माणाधीन कटान निरोधक परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी कार्य मानक के अनुरूप 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं।
डीएम ने शारदा नदी के किनारे मास्टरपुर गांव में चल रहे कटान निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा।
इसके बाद उन्होंने शारदा नदी के दाएं किनारे पर स्थित बाढ़ राहत परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने जोर दिया कि कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हों ताकि संभावित बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता (सिंचाई) विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) मिथिलेश वर्मा और सहायक अभियंता पुष्कर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X