सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Student going to school with her sister dies in an accident

Sitapur: बहन के साथ स्कूल जा रही छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ा

अमर उजाला नेटवर्क, मिश्रिख (सीतापुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Apr 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बड़ी बहन भी घायल हो गई।

Sitapur: Student going to school with her sister dies in an accident
मृतक छात्रा शुभी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले की मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बड़ी बहन के साथ साइकिल से स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी शुभी (14) अपनी बड़ी बहन रीता (16) के साथ बुधवार सुबह साइकिल से मिश्रिख स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जा रही थी तभी गांव से कुछ ही दूरी पर जोतपुर सरसाई मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभी सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बड़ी बहन रीता भी घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने शुभी को मृत घोषित कर दिया। घायल रीता का सीएचसी में इलाज चल रहा है।  
  
परिजनों का आरोप है कि सड़क काफी चौड़ी थी लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से उल्टा साइड वाहन चला रहा था जिससे यह हादसा हुआ।  सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में है शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

शुभी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कक्षा 10 की छात्रा थी। मृतक अपनी बड़ी बहन रीता के साथ विद्यालय साइकिल से आती जाती थी। रीता राजेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed