{"_id":"69f103e0ce9bc047470795b8","slug":"underground-cable-damaged-electricity-crisis-deepens-in-29-villages-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154972-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त, 29 गांवों में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त, 29 गांवों में गहराया बिजली संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खुदे पड़े गड्ढे में भरा पानी।
विज्ञापन
खैराबाद। गैस की पाइपलाइन बिछाते समय सोमवार को बिजली विभाग की भूमिगत केबल कटने से केशव ग्रीन सिटी समेत 29 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग भवानीपुर फीडर से सप्लाई देने का दावा कर रहा है पर समुचित बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है। अवर अभियंता ने बताया कि गैस की पाइपलाइन बिछा रहे ठेकेदार के विरुद्ध शहर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। इसमें लापरवाही के कारण साढ़े छह लाख रुपये की क्षति का दावा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
शहर में इस समय गैस की पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए खोदाई करते समय 27 अप्रैल को हुसैनगंज से कनवाड़ा के बीच की भूमिगत केबल लालकुर्ती के पास दो जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली विभाग का आरोप है कि गैस पाइपलाइन बिछा रहे ठेकेदार संदीप राणा ने खोदे गए गड्ढों में पानी भरवा दिया। इससे तत्काल क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत भी संभव नहीं है।
भूमिगत केबल कटने से केशव ग्रीन सिटी समेत मधवापुर, दारानगर, परसदा, कटिया, मछरेहटा, बरसोहिया, रस्यौरा, कनवाखेड़ा, गंगापुर, नवीन चौक, दमदरापुर, लोधौरा समेत 29 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग भवानीपुर फीडर से प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति पहुंचाने का दावा कर रहा है। नवल किशोर मिश्रा, रजत शुक्ला, शिव शंकर रामासरे, विनोद कुमार, विमल यादव, नंद किशोर मिश्रा आदि का कहना है कि पहले की तरह सुचारु आपूर्ति नहीं मिल रही है।
किस्तों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए आपूर्ति मिल पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है। उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता ने शहर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर 6,58,236 रुपये की क्षति का हवाला देकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X