सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   4201 recruits took the oath of allegiance

Sitapur News: 4201 रिक्रूटों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
4201 recruits took the oath of allegiance
पुलिस लाइन में परेड के दौरान शपथ लेतीं आरक्षी। - संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रेनिंग के बाद रविवार को रिक्रूटों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिले में कुल 4201 रिक्रूटों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। अब ये विभिन्न जिलों में जाकर तैनाती लेंगे।
Trending Videos


11वीं वाहिनी पीएसी में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक दूरसंचार आशुतोष पांडेय ने 585 रिक्रूटों को शपथ दिलाई। उन्होंने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। इस अवसर पर कमांडेंट विद्यासागर मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27वीं वाहिनी पीएसी में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक पावर कार्पोरेशन जय नारायण सिंह मौजूद रहे। यहां उन्होंने 532 रिक्रूटों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही आरटीसी प्रशिक्षण में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

द्वितीय वाहिनी पीएसी में मुख्यअतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स अब्दुल हामिद मौजूद रहे, यहां 540 रिक्रूटों ने शपथ ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभिभाषण का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

आर्म पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवा सुजीत पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख शगुन गौतम ने की। कुल 602 रिक्रूटों ने परेड में शिरकत करते हुए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 1355 रिक्रूट परेड में शामिल हुए। यहां मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के अपर पुलिस महानिदेशक विजय सिंह मीणा मौजूद रहे। इन सभी स्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट अब अपने तैनाती के जिले में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।


------------
किसान पिता का सपना हुआ पूरा
कन्नौज निवासी आकांक्षा ने बताया कि उनके पिता राकेश सिंह किसान हैं। बाबा कश्मीर सिंह आर्मी में थे। इसलिए उनके पिता का सपना था कि वह पुलिस सेवा में भर्ती हों। जब सपना पूरा हुआ तो पिता को गर्व महसूस हुआ, वह भी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सतना निवासी श्रेया सिंह ने बताया कि उनकी चार बहनें हैं। एक एमपी पुलिस में है। अब वह यूपी पुलिस में शामिल हुई हैं। फरूखाबाद निवासी शिखा पांडेय ने बताया कि उनके पिता गंगाप्रसाद चाहते थे कि वह ऊंचा मुकाम हासिल करें, लेकिन कोविड में उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मुकाम हासिल किया।

------------
जिले को मिले 1214 आरक्षी



पुलिस लाइन में भी रिक्रूट महिला आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक, पुलिस आवास निगम डॉक्टर केएस प्रताप कुमार मौजूद रहे। परेड की टुकड़ियों ने अनुशासित रूप से मार्च पास्ट करते हुए मुख्यअतिथि को मान प्रणाम दिया। इसके बाद एसपी अंकुर अग्रवाल की मौजदूगी में शपथ ग्रहण की। कंचन त्रिवेदी, पूजा यादव, श्वेता शाक्य, अंकिता मिश्रा, प्राची शर्मा, क्षमा, ज्योति राजपूत, नंदनी देवी को सम्मानित किया गया। परेड कमांडर प्रियांशी, प्रियंका, मोहिनी यादव को भी सम्मानित किया गया। आरआई शिवबालक वर्मा ने बताया कि इनमें से 267 महिला रिक्रूट को जिले में तैनाती मिलेगी। इसके अलावा जिले को कुल 1214 आरक्षी मिले हैं। जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed