{"_id":"69ee652c7b5af906840a2518","slug":"one-killed-eight-injured-in-car-e-rickshaw-collision-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154846-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार और ई रिक्शा की भिड़ंत में एक की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार और ई रिक्शा की भिड़ंत में एक की मौत, आठ जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
संदना में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ व (इनसेट) क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदना। सिधाैली-मार्ग पर नैमिषारण्य जा रहे श्रद्धालुओं की कार और ई रिक्शे में आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया गया।
लखनऊ के अलीगंज व त्रिवेणीनगर में रहने वाले दीपक कुमार, ओम प्रकाश, कंचन श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव (चालक), उत्कर्ष श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव कार से दर्शन के लिए नैमिषारण्य जा रहे थे। सरोसा निवासी धीरेंद्र त्रिपाठी ई रिक्शे से सवारियां लेकर संदना की ओर आ रहे थे।
सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास कार व ई रिक्शे में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में ई रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान संजय (30) निवासी सरोसा की मौत हो गई।
इसके अलावा चालक धीरेंद्र त्रिपाठी (37), बैजनाथ (70), गुड्डी देवी (28), भोला शंकर (4 माह), अंकुश (05) निवासीगण सरोसा तथा रामआसरे (37) और उनकी पत्नी डॉली (35) निवासी भनवापुर का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
उधर, कार सवार कंचन समेत कुछ लोगों को मामूली चोट आई, अन्य सभी सुरक्षित बताए गए। संदना थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X