{"_id":"69ea2e381445a31acf0dab5a","slug":"video-video-mahapara-ka-apamana-va-thhamaka-ka-varathha-ma-bhajapa-mahal-karayakaratao-ka-paratharashana-sapa-janiapana-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महापौर के अपमान व धमकी के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महापौर के अपमान व धमकी के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
चिनहट प्रथम इलाके की महिलाओं ने लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ कथित अभद्रता और धमकी दिए जाने के विरोध में गुरुवार शाम 7:30 भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
आरोप है कि समाजवादी पार्टी के कुछ अराजक तत्वों द्वारा महापौर के कैंप कार्यालय के बाहर लगे नेम प्लेट पर कालिख पोतकर छेड़छाड़ की गई और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने चिनहट प्रथम क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद स्नेह लता राय के नेतृत्व में संगीता तिवारी, आशा, गीता, मोहसिना बानो, किरण, ज्योति, बबली, खुशबू देवी, स्मृति रावत, हेमलता, सुशीला, शिवदुलारी, मीरा सोनी निगम समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी कर घटना की कड़ी निंदा की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चिनहट कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूर्व पार्षद स्नेह लता राय ने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा जो महिला पर अपमान उनके द्वारा किया गया कृत बर्दाश्त नहीं है जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बनाती हैं।
महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इस घटना से आहत और भयभीत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।